बिलाईगढ़-आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला पदाधिकारी का विस्तार किया गया। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र 5066 का आज सारंगढ़ के यादव भवन मे बैठक आहूत किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के निर्देशानुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला के जिलाध्यक्ष फिरू यादव के मार्गदर्शन में आज ज़िला स्तरीय पदाधिकारी का विस्तार का सर्वसमिति से मनोनित किया गया। सभी क्षेत्रो के सहमति से बड़ी जिम्मेदारी सामाजिक बन्धुओ को दी गई। जिम्मेदारी को सभी पदाधिकारी ने निष्ठा पूर्वक स्वीकार करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला का हर क्षेत्र मे सामाजिक एकता के भावना से कार्य करने की बात कहीं गई। जिलाध्यक्ष फिरू यादव ने आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला के विस्तार होने पर सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाऐ दी और कहा कि सभी मिल जुल कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला का काम कंधे से कंधामिलाकर सभी सहयोग से आज कर लिए हैं। उसी प्रकार आप सभी निष्ठा पूर्वक निभाना एवं एक दूसरे के सहयोग करते हुए समाज के हर कामों मे जाकर शिक्षा,सामाजिक एक रूपता बनाए रखना। ज़िला पदाधिकारी का जैसे जैसे नाम आते गए उपस्थित सामाजिक बन्धुओ ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते रहे। सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला के संरक्षक अहीर लाल यादव, ज़िला सयोजक धनेश यादव,सोनू चाँद यादव,सचिव श्रवण कुमार यादव जशपुर ,उपाध्यक्ष धनसाय यादव गोंदली बिलाईगढ़,साधराम यादव कांदूर पाली सरिया ,भुवनेश्वर यादव कोषाध्यक्ष बालपुर, बृहस्पति यादव महामंत्री भोथली, नीलाधर यादव संगठन मंत्री कमला नगर सारंगढ़,बाबूलाल यादव संचालक सोडिका,महादेवा यादव प्रवक्ता बरदुला,हरकित यादव सलाहकार जोरापाली जैतपुर,गोपीराम यादव बोकरा मुड़ा बोन्दा,दुकालू राम यादव सारंगढ़ कमला नगर,संतराम यादव बरमकेला,रामकुमार यादव आडिटर छपोरा बिलाईगढ़,ललित यादव मिडिया प्रभारी गाड़ापाली,समारु लाल यादव मंत्री जोरा भटगांव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आज के ज़िला स्तरीय बैठक में बड़ी संख्या मे सामाजिक पदाधिकारी एवं यादव बंधु उपस्थित रहे।
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न… - October 8, 2025