रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगमों में महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है जिनमें तीन सीटें सामान्य वर्ग एक ओबीसी वर्ग और एक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई है ।
इन चार निगमन में ओबीसी सीटें आरक्षित एक महिला सीट : प्रदेश के नगर निगमों बिलासपुर दुर्ग भिलाई भिलाई चरोदा के लिए लॉटरी निकाली गई।जिनमें दुर्ग ओबीसी महिला और बिलासपुर भिलाई,भिलाई चरोदा ओबीसी महिला ओबीसी आरक्षित किया गया है।
यह नगर निगम हुए सामान्य के लिए आरक्षित : पांच नगर निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं जिनमें तीन सीटें सामान्य महिला के लिए (रायपुर कोरबा बिरगांव ) आरक्षित किया गया है। जगदलपुर चिरमिरी राजनांदगांव सामान्य वर्ग (मुक्त)के लिए आरक्षित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के इन 10 निगमों में होगा चुनाव : छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम है जिनमें से चार को छोड़कर बाकी 10 निगमों में चुनाव होंगे।जिन निगमों में चुनाव होने हैं वह रायपुर बिलासपुर राजनांदगांव दुर्ग कोरबा चिरमिरी धमतरी जगदलपुर रायगढ़ और रिसाली है बाकी चार निगमों में 20-21 में चुनाव हुए थे ऐसे में इन चार निगमों में अभी चुनाव नहीं होंगे जिन निगमन में चुनाव नहीं होने हैं वह भिलाई,भिलाई चरोदा, रिसाली और बिरगांव है।
रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित : रायगढ़ अनुसूचित जाति और रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है वही अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है रिसाली पिछले चुनाव में ओबीसी महिला सीट थी लेकिन यह अब जनसंख्या के आधार पर अनुचित जाति में शामिल हो गई है।
1.रायपुर – सामान्य महिला
2.बिरगांव– सामान्य महिला
3.दुर्ग – ओबीसी महिला
4.भिलाई – ओबीसी
5.भिलाई चरोदा – ओबीसी
6.बिलासपुर – ओबीसी
7.कोरबा – सामान्य महिला
8.धमतरी – सामान्य
9.रायगढ़ – एस सी
10.अंबिकापुर – एस टी
11.रिसाली – एससी महिला
12.चिरमिरी – सामान्य
13. जगदलपुर – सामान्य
14. राजनांदगांव – सामान्य
- रजत जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने किया विकृति बचाव शिविर… - October 16, 2025
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025