बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीटार के आश्रित ग्राम भारतपुर में आयोजित राम राम बड़े भजन मेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। जैतखाम में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर हमला बोला, मेला स्थल में बनाये गए अस्थायी मंच से उन्होंने रामचरित मानस के चौपाई मुखिया मुख सो चाहिए, खानपान को एक, पाले सकल अंग तुलसी सहित विवेक से किया। उन्होंने कहा कि ये सरकार 1 हजार महतारी वंदन योजना के तहत देकर बिजली एवम दारू के दाम बढ़ाकर दोगुना वसूली कर रही है। इस सरकार ने आरक्षण को खत्म करने मे कोई कसर नही छोडा है, छत्तीसगढ़ में केवल दो नगर पालिका में ओबीसी के लिए सीट रिजर्व है।
कार्यक्रम को सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, कसडोल विधायक संदीप साहू, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गिरीश देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, राजा अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष लव साहू, सोनाखान युधिष्ठिर नायक, बिलाईगढ़ दीपक टंडन, इंदू पड़वार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- नेशनल लोक अदालत में बिलाईगढ़ न्यायालय द्वारा 286 प्रकरणों का सफल निराकरण… - December 14, 2025
- मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि… - December 10, 2025
- शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव,संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक -मुख्यमंत्री श्री साय… - December 10, 2025
