सरगुजा-सरगुजा जिले़ के अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियों की खरीदी और बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन लोगों ने अपहरण किया, उन्होंने लड़कियां खरीदने के लिए दोनों युवकों को पैसे दिए थे। जब लड़कियां नहीं उपलब्ध करायी गयी तो दोनों युवकों का अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर लिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले से है।पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले के आरोपी अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियां खोजने आए थे। एक स्थानीय निवासी दिनेश मरावी और काबिल अंसारी ने इन आरोपियों को लड़कियां दिलाने का वादा किया था और इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन जब उन तीन लड़कियों ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से भागने का फैसला किया, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ने के बाद दिनेश और काबिल का अपहरण किया और मध्य प्रदेश ले गए।आरोपियों ने अपहरण के बाद दिनेश मरावी के परिवार से फोन पर पैसे की डिमांड की। परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश भेजी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्य प्रदेश के दमोह जिले से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें अंबिकापुर वापस लाकर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के लिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त का है, जिसे लेकर आगे की जांच की जा रही है।
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न… - October 8, 2025