बिलाईगढ़-नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में सफलता पूर्वक मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे से मतदान समाग्री का वितरण किया जाएगा। जिसमें नगर पंचायत पवनी के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय प्रांगण में निर्धारित समय में 10 बजे से मतदान समाग्रियों का वितरण किया जाएगा।
जिसमें नगर पंचायत पवनी के 15 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें दो मतदान दलो को रिजर्व रखा गया है, प्रत्येक दल में 6 कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पीठासीन एवं मतदान दलों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होकर मतदान सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि नगर पंचायत पवनी में 5301मतदाता हैं, जिससे पुरुष की संख्या 2610 है, महिलाओं की संख्या 2691 है।
- झेरिया यादव समाज भवन के लिए भूमि आरक्षित अभियान… - November 29, 2025
- पुरगांव के विद्यार्थियों ने देखी बैंक की कार्यवाही… - November 29, 2025
- ग्राम पंचायत सालिहा में मनाया गया मितानिन दिवस, सम्मान समारोह में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह… - November 23, 2025
