बिलाईगढ़:-नगर पंचायत पवनी में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम वर्षा बंसल ने अध्यक्ष कुलदीपक साहू और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पार्षद वार्ड 1भुनेश्वरी दुर्गेश साहू, वार्ड 2 कमलेश्वर साहू, वार्ड 3 रामगोपाल साहू वार्ड 4 नंदलाल साहू, वार्ड 5 गणेश साहू, वार्ड 6 रामकृष्ण साहू, वार्ड 7 नंद कुमार साहू, वार्ड 8 करण साहू, वार्ड 9 लीलम्बर साहू, वार्ड 10 ओमकुमारी लोकनाथ साहू, वार्ड 11 अरूण साहू, वार्ड 12 राजेश चौहान, वार्ड 13 अगहन बाई रामकृपाल साहू, वार्ड 14 अनिता श्याम साहू, वार्ड 15 दुर्गा राजीव लोचन यादव ने भी शपथ ली है।शपथ ग्रहण के बाद कुलदीपक साहू ने नगर के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया और कहा कि नगर के मुलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी पर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नगरवासियों के मांग अनुरूप सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। शासन की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम में तहसीलदार कमलेश सिदार, नगर पंचायत पवनी के रिटर्निंग ऑफिसर देवराज सिदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के. डी. भास्कर, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष दामोदर दुबे, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवम पूर्व सारंगढ नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिय जिला प्रवक्ता भाजपा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
- रजत जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने किया विकृति बचाव शिविर… - October 16, 2025
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025