सारंगढ़:-जिला मुख्यालय सारंगढ़ का रियासतकालीन मुख्य खेल मैदान खेलभाठा है, जिसका उपयोग वर्तमान में राज्य सरकार और जिला स्तर के प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा मैदान में अब दो मुख्य दरवाजा और लोहे की बाउंड्री बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि खेलभाठा मैदान में एक ओर विद्यालय का दीवार, वही दूसरी ओर दर्शक दीर्घा का दीवार था, इसका लगभग आधा हिस्सा (दो तरफ से) खुला था जिसके कारण खेल मैदान सुरक्षित नहीं था। पहले बच्चे खेलते रहते थे तो कोई भी बाइक और कार को मैदान में ड्राइविंग सीखने या अन्य कार्य से लाकर खिलाड़ियों के खेल में बाधा डालते थे। इससे कार और बाइक आदि की अवैध एंट्री पर अंकुश लगा है और मैदान की सुरक्षा निश्चित हुई है।
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न… - October 8, 2025