सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किया गया 68632.20 टन धान खरीदी,14196 टन डीओ जारी, 2944.00 टन धान उठाव…
सारंगढ़-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी, बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही कर रहा है जिससे राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा 8 दिसंबर को कुल 36 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जिला में कुल पंजीकृत 89147 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90140.013 हेक्टेयर है जिसके विरूद्ध 09 दिसंबर की स्थिति में कुल 68632.20 मे.टन धान खरीदी किया गया है, जिसका उठाव पंजीकृत राईस मिलरों के माध्यम से कुल 14196 मे.टन डीओ जारी कर कुल धान 2944.00 मे. टन में धान उठाव किया गया है।
- नेशनल लोक अदालत में बिलाईगढ़ न्यायालय द्वारा 286 प्रकरणों का सफल निराकरण… - December 14, 2025
- मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि… - December 10, 2025
- शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव,संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक -मुख्यमंत्री श्री साय… - December 10, 2025
