जगदलपुर-जगदलपुर में एक बुजुर्ग घर में ही जिंदाजल गया है। बताया जा रहा है कि, वो अलाव जलाकर बैठा था। जिससे पहले आग उसके कपड़े पर लगी, फिर आधा शरीर जलकर खाक हो गया। उसके घुटने से नीचे पैर का कुछ हिस्सा ही बचा है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बुजुर्ग शिव शंकर यादव (64) जगदलपुर के गंगानगर वार्ड क्रमांक-23 के रहने वाले थे। घर पर अकेले रहते थे। रविवार को उन्होंने अपने घर पर अलाव जलाकर रखा था। वे शॉल भी ओढ़े थे। इस दौरान अचानक उनके कपड़े में आग लग गई। जिससे उनका शरीर जल गया। वे बेसुध होकर नीचे गिर गए। इस हादसे में उनका शरीर जल गया। आग की लपटें इतनी थी कि आस-पास में रखा सामान भी जल गया। जिसके बाद आग की लपटें फैली और घर से धुआं उठने लगा। वहीं, आस-पास के लोगों ने जब धुआं देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे थे।
- झेरिया यादव समाज भवन के लिए भूमि आरक्षित अभियान… - November 29, 2025
- पुरगांव के विद्यार्थियों ने देखी बैंक की कार्यवाही… - November 29, 2025
- ग्राम पंचायत सालिहा में मनाया गया मितानिन दिवस, सम्मान समारोह में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह… - November 23, 2025
