रायगढ़- जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। ग्राम बरौद में हाथी के हमले से 50 वर्षीय ग्रामीण बंधन राठिया की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, बंधन राठिया कल सुबह जंगल की ओर गए थे, जहां हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। आज सुबह बरौदा के जंगल में उनका शव मिला, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।घटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। वन विभाग को हाथी की मौजूदगी की जानकारी थी, लेकिन वे उसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं लगा सके। इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है।इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोग जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की जा रही है।
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न… - October 8, 2025