बिलाईगढ़:-नगर पंचायत पवनी में युवा कुलदीपक साहू ने बड़ी जीत दर्ज करते हुये नगर पवनी के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष बनकर इतिहास के पन्नो पर अपना नाम दर्ज कर लिया है।मूलतः संघ पृष्टभूमि से आने वाले सरल, मिलनसार कुलदीपक साहू ने जनसेवा को अपना ध्येय मानकर एक वर्ष पूर्व से ही लोगों के बीच रहकर उनकी सभी समस्याओं पर लगातार ध्यान देकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया है, यही कारण है आज उन्हें नगर पवनी के बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, अधिकारी कर्मचारी, व्यापारी सभी वर्ग जानते है, उनकी जीत का आधार बनाने में यह मील का पत्थर साबित हुआ है।
पवनी को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने का सपना उनके मन मे था जिसके लिये अब काम करने का समय आ गया है, अब देखना है कि साहू जी इस दिशा में कितना काम कर पाते है। चूंकि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पवनी में भी भाजपा के 11 पार्षद चुनकर आये है, ऐसी अनुकूल माहौल में पवनी के विकास के लिये कितना काम कर पाते है देखना होगा।फिलहाल नगरवासियों को कुलदीपक से काफी उम्मीदें है क्योंकि विगत समय से लगातार यहां के जनप्रतिनिधियों के क्रियाकलापों से पवनी ब्लॉक मुख्यालय, जिला मुख्यालय सहित राज्य में हमेशा सुर्खियों में रहा है। सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी चुनौती भरी जिम्मेदारियों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
- रजत जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने किया विकृति बचाव शिविर… - October 16, 2025
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025