जांजगीर:-जांजगीर जिला के शिवरीनारायण स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में लगे एक पेड़ की टहनी से लटकती हुई एक युवक की लाश को आज सुबह लोगों ने देखा। सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। साथ ही जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में रामनारायण केवट पिता स्वर्गीय आत्माराम केवट उम्र 26 साल की लाश एक पेड़ से लटकती हुई मिली। सुबह लोगों की नजर उसे पर पड़ी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ धीरे-धीरे उमड़ने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही इस मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का विवाह तीन-चार साल पहले हुआ था इसके कुछ दिनों बाद है एक दूसरे से अलग रहने लगे। घर में वह अपने भाई बहन और माँ के साथ रहता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह घर से निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था।
- बरमकेला में नाई समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: दीपेश श्रीवास अध्यक्ष, गुलशन श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित… - October 11, 2025
- छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव… - October 11, 2025
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न… - October 8, 2025