जांजगीर चांपा:-जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार, संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) बाराद्वार से अपनी कार (क्रमांक CG 04 MP 6730) में गांव कमरीद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव द्वारा तत्काल बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- नेशनल लोक अदालत में बिलाईगढ़ न्यायालय द्वारा 286 प्रकरणों का सफल निराकरण… - December 14, 2025
- मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि… - December 10, 2025
- शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव,संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक -मुख्यमंत्री श्री साय… - December 10, 2025
